• Mon. Aug 18th, 2025 5:05:02 AM

    गुरु कृपा से मिलती है मुक्ति और सार्थक हो जाता है जीवन

    ByNews Desk

    Feb 4, 2023
    Share

    देवास। गुरु कृपा से मुक्ति मिलती है। गुरु के आशीर्वाद से मनुष्य जीवन सार्थक हो जाता है। यह विचार रामद्वारा में संत राम सुमिरणजी ने प्रकट किए। रामद्वारा में रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक रामचरणजी महाराज की 303वीं जयंती मनाई गई। संत राम सुमिरणजी ने गुरु वाणी का पाठ किया।उन्होंने कहा कि गुरुवाणी हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। जीवन को प्रकाशवान करती है। विजयवर्गीय समाज के सभी सदस्य ने भजन प्रस्तुत किए। सभी ने राम धुन का भी गायन किया। डॉ. सीमा सोनी ने रामस्नेही संप्रदाय के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। दोपहर 12 बजे स्वामी रामचरणजी की महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *