देवास

विजयादशमी उत्सव पर टोंकखुर्द नगर में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्र सिंह ठाकुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव के अवसर पर टोंकखुर्द नगर में भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा।

विजयदशमी उत्सव संघ के प्रमुख उत्सवों में से एक है, जो राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठन एवं सामाजिक समरसता के भाव को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।

पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर संचलन करेंगे। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाला यह पथ संचलन स्वयंसेवकों के अनुशासन, एकजुटता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक होगा।

इस संचलन हेतु शक्ति माता मंदिर पर एकत्रित होंगे एवं नगर के रिमझिम गली ,रावला चौक ,धाकड़ पूरा,फ्रीगंज , अमोना रोड,पटेल की टंकी से वापस फ्रीगंज, रावला चौक, भगतसिंह चौराहा, परदेसीपुरा, मालवीय नगर, शक्ति माता मंदिर, तहसील चौराहा होते हुए उत्कृष्ट स्कूल में समापन होगा।

विजयदशमी उत्सव के माध्यम से संघ अपने स्वयंसेवकों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की भावना को जागृत करता है। पथ संचलन समाज में संगठन, एकता और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के संकल्प को भी अभिव्यक्त करता है।

टोंकखुर्द नगर में आयोजित होने वाले इस पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह का वातावरण है। यह आयोजन समाज में राष्ट्रीय चेतना एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को प्रसारित करने का अवसर बनेगा।

Back to top button