मातारानी के भंडारे में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देवास। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां चामुंडा माताजी की नगरी देवास में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कैलादेवी चौराहे के समीप आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी, गोविन्द यादव तथा पीएनबी हाउसिंग ब्रांच मैनेजर प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर मनीष पटेल, नरेंद्र नागर, जीतेन्द्र शुक्ला, विकास जैन, सीपी शर्मा, अमृतजी, बृजेश साहू, पंचलाल पटेल, डॉक्टर बालमुकुंद पटेल, सुभाष जोशी, पंचलाल पटेल, गोविन्द आवले, संकल्प जायसवाल, कुंवर सिंह, अनिल पटेल, जवाहर पटेल एवं दीपक पटेल सहित अन्य सहयोगियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में त्रिवेणी के साथ अन्य प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। मनीष पटेल व पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्त्ता बुद्धसेन पटेल ने नागरिकों से अपील की कि धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं।




