इंदौर

अत्यंत दूरस्थ क्षेत्रों के 25600 घरों को मिली स्थाई रूप से बिजली

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत दी सौगात

Share

 

इन्दौर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA JGUA) अंतर्गत मालवा निमाड़ के अत्यंत दूररस्थ क्षेत्रों में दो-चार मकान होने पर भी स्थाई रूप से बिजली संसाधनों की स्थापना कर घरों को रोशनी की सौगात दी जा रही है। अब तक इस अभियान के तहत 25600 घरों को स्थाई रूप से बिजली प्रदान की जा चुकी है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त अभियान अंतर्गत इंदौर ग्रामीण सहित 13 वृत्तों में प्रभावी रूप से कार्य किया गया। योजना अंतर्गत अब तक 25600 घरों को स्थाई रूप से बिजली दी जा चुकी है। इन घरों को रोशन करने के लिए नदियों के पास, पहाड़ के उपर या पहाड़ की तलहटी में लाइन, पोल, ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया गया। घरों पर बिजली मीटर लगाए गए, लाभान्वितों से स्थाई बिजली मिलने का फीडबैक भी सतत रूप से लिया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने बताया कि इंदौर जिले के महू, ग्रामीण बिजली संभाग के अत्यंत दूरस्थ क्षेत्र मानपुर के आसपास एवं सुंद्रेल वितरण केंद्र के मजरे, फलियों में करीब 100 घरों में बिजली पहुंचाई गई है। कंपनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बड़वानी जिले के 7990 घरों को रोशन किया गया है।

वहीं खरगोन जिले के 5000, आलीराजपुर जिले के 2820, झाबुआ जिले के 2490, धार जिले के 2111, खंडवा जिले के 1601, देवास जिले के बागली, कन्नौद क्षेत्र के के मजरे, फलिए के 1473 घरों पर बिजली दी गई है। वहीं रतलाम जिले के रावटी, बाजना, सैलाना, सरवन के दूरस्थ जनजातीय मजरे, फलियो के 1411 घरों को बिजली उपलब्ध कराई गई है। बुरहानपुर जिले के 704 घरों पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में बिजली दी गई हैं। अन्य़ जिलों में भी डीए जुगा अंतर्गत कार्य हुए हैं।

Back to top button