मालवा-निमाड़ में 90 से ज्यादा सोलर कैंप, PM Surya Ghar योजना की मिलेगी जानकारी

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शासन के निर्देशानुसार सेवा सेतु कैंप आयोजित कर अधिकाधिक लोगों, उपभोक्ताओं को सोलर की जानकारी दी जा रही है।
पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत मिल रही 78 हजार रूपए प्रति उपभोक्ता सब्सिडी की जानकारी भी दी जा रही है। इसी क्रम में 5 से 7 अक्टूबर तक तक प्रत्येक जिले में विशेषकर नगरीय क्षेत्र में विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा, वहीं 17 अक्टूबर तक 90 से ज्यादा कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
अक्टूबर में कैंपों के प्रभावी आयोजन एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने के लिए मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान ने गुरुवार शाम सभी 15 जिलों के बिजली अधिकारियों की वीडिय़ो कॉन्फ्रैंस से मीटिंग ली।
अधीक्षण यंत्रियों, कार्यपालन यंत्रियों को अक्टूबर के शिविर प्रभावी रूप से लगाने, जन-जन तक जानकारी पहुंचाने एवं जनप्रतिनिधियों को शिविर में आमंत्रित करने, बैंक- सोलर एजेंसियों के प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शिविर में बुलाने के निर्देश दिए गए।




