राजनीति
सेवा पखवाड़े के तहत सांसद पाटिल ने मरीजों को फल वितरित किए

चापड़ा। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत नेमावर रोड स्थित आरआर हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
इस दौरान क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील पुरोहित, टीकेंद्र सिंह, नरेंद्र ठाकुर किशोर यादव, कांतिलाल पाटीदार सहित कई भाजपा नेताओं की उपस्थिति में फल वितरण किए।
इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने हॉस्पिटल की सुविधाओं का जायजा लिया और प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से लाभान्वित मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान हॉस्पिटल के डॉ. यशदीप, डॉ गोकुल शर्मा, डॉ शरद फुलाल जाट, मोहन जाट सहित अस्पताल प्रबंधन उपस्थित रहा।




