स्वास्थ्य

बदलते मौसम में बिगड़ रही सेहत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज पहुंच रहे 150 से 200 मरीज

Share

बेहरी। अंचल में बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

ओपीडी की संख्या रोजाना 150 से 200 के बीच पहुंच रही है, जबकि इससे अधिक मरीज निजी क्लिनिकों पर इलाज के लिए जा रहे हैं।

इन दिनों डेंगू, चिकनगुनिया, सर्दी-जुकाम, खांसी एवं बुखार के लक्षणों वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों में प्लेटलेट्स में लगातार कमी देखने को मिल रही है और वायरस जनित संक्रामक रोग फैल रहा है। मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण समस्या भी देखने को मिल रही है। बीमारियों का असर लोगों की दिनचर्या के साथ आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है।

सतर्क रहने की जरूरत
बागली स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ ने बताया कि अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। मच्छरों से बचाव, साफ पानी का उपयोग, संतुलित आहार का सेवन और उचित सावधानी बरतने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। थोड़ी भी सेहत खराब होने पर अस्पताल में आकर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

Back to top button