रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देवास। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” एवं “एक पेड़ एक जिंदगी” हरित प्रदेश महाअभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल द्वारा देवास रेलवे स्टेशन परिसर में वृहद स्तर पर 50 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा, टीआई रेलवे पुलिस मुकेश कुमार सैनी, वरिष्ठ नागरिक संस्था के गंगासिंह सोलंकी एवं ओपी पाराशर सहित रामजी, ज्ञानसिंह, संतोष, सुरेंद्रसिंह, यशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार, मुकेश पटेल, मुनीष मीणा, मुकेश मीणा, हरिओम शरण शर्मा, अनिल पटेल, संतोष निम्बालकर, संजय मिश्रा, मनीष पटेल सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण में सहयोग किया।

स्टेशन प्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा व मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने देश के सभी नागरिकों तथा सरकारी एवं निजी संस्थानों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसे पेड़ बनने तक संरक्षण देने का संकल्प लेने की अपील की।




