देवास

बेहरी पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अल्प प्रवास पर बेहरी पहुंचे। यहां उन्होंने गमगीन परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसी क्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बेहरी के पटेल परिवार और बागवान परिवार के निवास पर पहुंचे। विगत दिनों सड़क दुर्घटना में बागवान परिवार के सदस्य का निधन हो गया था, वहीं पटेल परिवार में भी हाल ही में परिजन का निधन हुआ था। सांसद ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सरपंच हुकमसिंह बछानिया, उपसरपंच लखन दांगी, जुगल पाटीदार, राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश महामंत्री केदार पाटीदार, रामप्रसाद दांगी सहित अन्य ग्रामीणों ने सांसद को मुख्य मार्ग पर बारिश के पानी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने, पुल निर्माण और सड़क पर अतिक्रमण हटाने की समस्या से अवगत कराया। सांसद पाटिल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

परिजनों की ओर से प्रेम नारायण पटेल ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का शिष्टाचार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील पुरोहित, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, मुकेश गुप्ता, रमेश उपाध्याय, पवन राठौड़, टिकेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button