धर्म-अध्यात्म

जन्माष्टमी पर रहेगी मंदिरों में रौनक, 51 फीट ऊंची मटकी फोड़ का होगा आयोजन

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए 1 दिन पूर्व से ही मंदिरों में सजावट शुरू कर दी गई है।

बेहरी के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर एवं मां कात्यायनी देवी मंदिर, भोमियाजी मनकामनेश्वर मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर, राम मंदिर, नरसिंह मंदिर में फूलों का श्रृंगार कर आकर्षक विद्युत लाइटें लगाई जा रही हैं। देर रात 12 बजे जन्म उत्सव के उपरांत सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बेहरी के राधा कृष्ण मंदिर में 11 किलो धनिया पंजीरी प्रसाद वितरण होगा, वहीं भोमियाजी मंदिर पर भी फलाहारी खिचड़ी के साथ माखन मिश्री प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मां कात्यायनी देवी मंदिर में भी 12 बजे रात्रि में माखन मिश्री और सूखे मेवे का भोग भगवान कृष्ण को लगाकर पूजा अर्चना की जाएगी।

पंडित पुजारी अंतिम उपाध्याय व राजेश बैरागी ने बताया कि वर्षों से भगवान कृष्ण जन्मोत्सव बेहरी में धूमधाम से मनाया जाता है। रात्रि 12 बजे तक चहल-पहल बनी रहेगी, इसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। राकेश रोहित, बेहरी के युवा ग्वाल टोली द्वारा मटकी फोड़ आयोजन भी किया जाएगा। मां कात्यायनी देवी मंदिर प्रांगण के सामने 51 फीट ऊंची मटकी फोड़ आयोजन भी रखा गया है।

Back to top button