धर्म-अध्यात्मशिक्षा
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाई वसंत पंचमी
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230127-WA0052.jpg)
कन्नौद। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद व्दारा हनुमान मंदिर कुसमान्या में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती के पूजन के पश्चात राजा भोज का भी पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सोहन शर्मा का रामस्नेही सम्प्रदाय व्दारा शाल-श्रीफल तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार ने सभी साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संभाग उपाध्यक्ष विनोद भूतड़ा, जिला उपाध्यक्ष मेहबूब खान, ब्लाक उपाध्यक्ष मांगीलाल मालवीय, अतुल गुप्ता, अरुण उइके, पुष्पेंन्द्र सारदिया, राजेश परमार, हरिनारायण जाट, गणेश जैसवाल, अरुण मालवीय, शिक्षक दिलीप परमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अतुल गुप्ता ने किया। आभार राजेश परमार ने माना।