
अजाक्स पदाधिकारियों ने पदोन्नति सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर डीईओ से की मुलाकात
देवास। अजाक्स पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष नंदलाल हरियाले के नेतृत्व में कर्मचारियों की पदोन्नति सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी से मुलाकात की। इस दौरान उनका पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। यह केवल पढ़ना, लिखना, सीखने का माध्यम नहीं है, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली शक्ति है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय और अधूरा माना जाता है। शिक्षा व्यक्ति को आज्ञानता से ज्ञान और जागरूकता की ओर ले जाती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि हमें अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और जीवन जीने की कला भी सिखाती है। एक शिक्षित व्यक्ति आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होता है। यदि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा मिले तो पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति उसके नागरिकों की शिक्षा पर निर्भर बनती है। यह न केवल हमारे ज्ञान और कौशल को बढ़ती बल्कि हमारे व्यक्तित्व का निर्माण भी करती है।
उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का अभाव है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चा स्कूल जाए और शिक्षा प्राप्त करें। शिक्षा से ही गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
इस अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष श्री हरियाले, जिला सचिव महेश राठौर, ज्योति बैक, ब्लॉक अध्यक्ष माधोसिंह गोयल, मतीन खान, प्राचार्य किशनलाल जाटव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।




