कक्षा 10वीं में 96% अंक प्राप्त करने पर अनन्या जोशी सम्मानित

इंदौर। प्रांतीय श्री गौड़ ब्राह्मण महिला संघ, इंदौर द्वारा कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अनन्या जोशी का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह हिंदी साहित्य समिति, इंदौर में आयोजित हुआ।
समारोह में संघ की अध्यक्ष मंजू मण्डलोई, लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सोडाणी तथा राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) योगेश महंत ने अनन्या जोशी को सम्मान-पत्र एवं शुभकामना प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनन्या जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला स्काउट संघ, देवास के उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी की पौत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार एवं समाज में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर अरुण रावल, चंचला जोशी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने अनन्या को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना व्यक्त की।



