देवास
सुरेंद्र सिंह झाला जिला पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्य मनोनीत

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। मध्यप्रदेश जिला पशु क्रूरता निवारण समिति देवास के निहित प्रावधान अनुसार भाजपा देवास जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव की अनुशंसा पर सुरेंद्रसिंह झाला भूतियाखुर्द को कार्यालय उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला देवास द्वारा जिला पशु क्रूरता निवारण समिति देवास में नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर मित्रों एवं प्रदेश गो सेवक संगठन में उत्साह का वातावरण है। श्री झाला पहले से ही पशु पालन विभाग में गौ सेवक है। पशु चिकित्सा विभाग से बीते 25 वर्षों से जुड़कर निर्बाध पशुओं की सेवा करते आ रहे हैं तथा पशुओं की सेवा में निस्वार्थ भावना से सेवा करते हुऐ जिला पशु पालन विभाग की एक अहम कड़ी के रूप में कार्य करते रहे हैं। पशु सेवा ही उनकी प्रथम सेवा रही है।




