पल्स पोलियो अभियान शुरू, पहले दिन बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

शिप्रा (राजेश बराना)। जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के पहले दिन विभिन्न पोलियो बूथों पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
जिले में कुल 1 लाख 86 हजार 252 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि 30 जून तक घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत रविवार को जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
अभियान के प्रथम दिवस विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं द्वितीय एवं तृतीय दिवस ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जो किसी कारणवश पहले दिन बूथों तक नहीं पहुंच सके।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।




