विश्व पर्यावरण दिवस पर देवास में वृहद पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया।
यह अभियान तुकोजीराव स्पोर्ट्स गार्डन, गेल गैस लिमिटेड परिसर तथा औद्योगिक थाना परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

अभियान में देवास प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा सहित अशोक पटेल, रोबिन जैन, मनीष काटकड़े, औद्योगिक थाना के एसआई गौरव नगावत, जितेंद्र कौशल, मनीष देथलिया, अर्पित जायसवाल, अनिल जाट तथा गेल गैस लिमिटेड के रजनेश गोयल, अर्पित नामदेव, प्रशांत मिश्रा, मनीष धाकड़, महेश धाकड़ और जगदीश कुशवाहा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हरित वातावरण निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। ये भी पढ़ें: विवाह के शुभ अवसर पर पौधारोपण कर हरियाली बचाने का दिया संदेश




