प्रशासनिक
एसडीएम कन्नौद ने कार्य में लापरवाही पर पटवारी को किया निलंबित

देवास। अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद ने पटवारी अतुल पुरोहित को कार्य में लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पटवारी पुरोहित का मुख्यालय तहसील सतवास रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।




