क्राइम

कैलादेवी चौराहे पर झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार

Share

देवास। शहर के व्यस्त कैलादेवी चौराहे पर मारपीट और हंगामा कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर की शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, कैलादेवी चौराहे पर कुछ व्यक्तियों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया था। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: हंगामा करने वाले तीन बदमाशों को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हंगामा और आमजन में भय का वातावरण बनाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: हंगामा करने वालों 2 लोगों को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने पकड़ा

देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Amaltas hospital dewas

Back to top button