मुख्यमंत्री का अलग अंदाज: ना लग्जरी कार, ना बड़ा काफिला… CM मोहन यादव बस से पहुंचे उज्जैन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सादगी और सुशासन के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए एक अनोखी पहल की।
उन्होंने इंदौर से उज्जैन तक की यात्रा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक ही बस में तय कर प्रशासनिक सादगी, ईंधन बचत और फिजूलखर्ची पर रोक का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस पहल ने आमजन के बीच सकारात्मक चर्चा को जन्म दिया है। ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री के आह्वान पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने छोड़ी लग्जरी कार, इलेक्ट्रिक स्कूटी से पहुंचे मंत्रालय
प्रधानमंत्री के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रशासनिक खर्चों में संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। ये भी पढ़ें – PM मोदी की अपील का असर: भाजपा नेता ने कार छोड़ E-Bike अपनाई, पेट्रोल खर्च में 75% तक बचत
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित रखते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक ही बस में सवार होकर इंदौर से उज्जैन तक की यात्रा की। इस दौरान सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था के लिये केवल तीन अन्य वाहन ही साथ रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह पहल सादगीपूर्ण प्रशासन, ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं पर चर्चा भी की।




