देश-विदेश

PM मोदी की अपील का असर: भाजपा नेता ने छोड़ी कार, E-Bike से 75% तक घटाया Petrol खर्च

Share

 

Iran Crisis और बढ़ती Fuel Price चिंता के बीच Madhya Pradesh से सामने आई प्रेरणादायक तस्वीर, घर में भी शुरू किया इंडक्शन का उपयोग

इंदौर। दुनिया भर में बढ़ते Fuel Crisis और पश्चिम एशिया में जारी Iran Tension के बीच अब भारत में भी Petrol-Diesel बचाने को लेकर लोगों की सोच बदलने लगी है। इसी बीच मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसकी चर्चा अब तेजी से हो रही है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत और वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने की अपील से प्रभावित होकर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के देवास जिला संयोजक सुनील पुरोहित ने अपनी Lifestyle में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने Petrol Car का उपयोग लगभग बंद कर दिया है और अब रोजमर्रा के अधिकांश काम इलेक्ट्रिक स्कूटर से कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री की Fuel Saving Appeal का असर अब दिखाई दे रहा है। इससे पहले ऊर्जा मंत्री से जुड़ी यह खबर भी काफी चर्चा में रही थी लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर

“हर महीने 10-12 हजार का petrol भरवाता था”

सुनील पुरोहित बताते हैं कि पहले शहर में छोटे-बड़े हर काम के लिए कार का उपयोग करते थे। लगातार बढ़ते पेट्रोल खर्च के कारण कई बार महीने में 10 से 12 हजार रुपए तक केवल ईंधन पर खर्च हो जाते थे।

लेकिन प्रधानमंत्री की अपील सुनने के बाद उन्होंने फैसला किया कि देशहित में छोटी-छोटी आदतों को बदलना जरूरी है। अब वे शहर के भीतर आने-जाने के लिए E-Bike का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं लंबी दूरी की यात्रा के लिए कार की बजाय बस और ट्रेन को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस बदलाव के बाद उनका पेट्रोल खर्च करीब 75 प्रतिशत तक कम हो गया है। अगर आप भी Car या Bike में Fuel Saving करना चाहते हैं तो पढ़ें  Fuel Saving के आसान और असरदार तरीके

घर में भी शुरू किया “Electric Lifestyle”

सिर्फ सफर ही नहीं, बल्कि घरेलू उपयोग में भी पुरोहित परिवार ने बड़ा बदलाव किया है। पिछले दो महीनों से उनके घर में लगभग 95 प्रतिशत काम इंडक्शन पर किए जा रहे हैं। उनका मानना है कि यदि हर परिवार ईंधन और गैस की खपत थोड़ी भी कम करे तो इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे सकता है।

EV और Public Transport की तरफ बढ़ रहा रुझान

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऊर्जा बचत की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी।

देशभर में EV की बढ़ती बिक्री और लोगों की बदलती जीवनशैली इस बात का संकेत दे रही है कि अब लोग केवल चर्चा नहीं, बल्कि व्यवहार में भी बदलाव ला रहे हैं।

लोगों से की खास अपील
सुनील पुरोहित ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए petrol कार और बाइक की जगह इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। साथ ही घरों में इंडक्शन जैसे विकल्प अपनाकर गैस और ईंधन की बचत की जा सकती है।
उनका कहना है कि “देशहित में किया गया छोटा प्रयास भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकता है।”

 

Back to top button