रोटरी क्लब ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

सोनकच्छ (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। रोटरी क्लब सोनकच्छ एवं रोटरी सामुदायिक संगठन ने ग्राम रलायती में सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर दो प्रतिभाशाली छात्राओं श्रुतिका ठाकुर का नवोदय विद्यालय व टीना ठाकुर का सम्मान किया गया। साथ ही सामुदायिक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत का भी साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
यह कार्यक्रम रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 के पूर्व मंडलाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश कारपेंटर के विशेष आतिथ्य एवं क्लब सचिव महेशचन्द्र राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पूर्व अध्यक्ष सौभागसिंह ठाकुर, सुरेशचंद्र यादव, मोहनसिंह बघेल, ईश्वरसिंह जाधव, शंकरसिंह तोमर, लाखनसिंह सेंधव, मनोज परमार, कैलाशचंद्र परमार, करणी सेना के देवेन्द्रसिंह चौहान, राकेशसिंह, अर्जुन सिंह सिसोदिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष कमल नागर ने किया व आभार आरसीसी अध्यक्ष जयपाल सिंह ने किया।




