क्राइम

Dewas news मंदिर के पास खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने मारा छापा, ऑपरेशन प्रहार में 5 जुआरी गिरफ्तार, नकदी जब्त

Share

 

देवास/बरोठा (अमर चौधरी)। जिले में अपराध पर सख्ती के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम सन्नौड़ में जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में 17 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तेजाजी मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एचएन बाथम के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (एल.आर) बबीता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा श्रीमती सविता सिंह जाटव एवं चौकी डबलचौकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक वर्मा ने तत्काल टीम के साथ मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनमें राजकुमार परमार (26), माखन परमार (29), रामप्रसाद चौहान (38), जितेंद्र परमार (26) और राजेश परमार (36) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम सन्नौड़ के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए में इस्तेमाल हो रही कुल 3,160 रुपये की नकदी भी जब्त की है। सभी के खिलाफ थाना बरोठा में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश:
देवास पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध जुआ, सट्टा और अन्य अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button