ईमानदारी और समर्पण की पहचान बने भंवरासिंह पटेल को सेवानिवृत्ति पर सम्मान के साथ दी विदाई

उदयनगर। बागली कृषि उपज मंडी में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले निरीक्षक भंवरासिंह पटेल के सेवानिवृत्त होने पर पुंजापुरा कृषि उपज मंडी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और निष्कलंक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले पटेल ने एक ही स्थान पर वर्षों तक सेवा देकर एक मिसाल कायम की। समारोह में ग्रामीणजनों और व्यापारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शाल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि पटेल ने अपने पूरे कार्यकाल में कर्तव्य को सर्वोपरि रखा, यही कारण रहा कि उन्हें कभी कोई नोटिस नहीं मिला और उनकी छवि हमेशा साफ-सुथरी रही। वक्ताओं ने उनके जीवन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी और समर्पण दुर्लभ है, जिससे हर कर्मचारी को सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर नवागत सचिव दशरथ आर्य का भी सम्मान किया गया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। बागली मंडी क्षेत्र के समस्त व्यापारी गोपाल गुप्ता, धनराज सेठ, भोलूराम, बाबूलाल जायसवाल, लक्कु जायसवाल, मोहन खंडेलवाल, राहुल खंडेलवाल, गिरधर गुप्ता, अल्केश मेहता, हेमंत जैन, महेश मेहता, योगेश जायसवाल, मंगलसिंह जमाले, सुनील जायसवाल, सेवानिवृत कर्मचारी नाथूसिंह पवार, दयाशंकर तंवर, संजय कुमार दुबे, लोहारदा मंडी सचिव सुजानसिंह भंवर, उन्हेल मंडी सचिव विजय कुमार मरमट, आलोक गुप्ता, प्रभारी लेखापाल प्रतापसिंह डाबी, कर्मचारी गोवर्धनसिंह राजपूत, राजेंद्रकुमार पाठक, यशराज, जयराज, राजाराम, राकेश उपस्थित रहे।




