भौंरासा नगर में 1 सितंबर को निकलेगा विसर्जन जुलूस

नगर में निकलने वाली झांकियों को अंतिम रूप देने में लगे कारीगर
भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर में श्री गणेश विसर्जन का ऐतिहासिक जुलूस सोमवार को निकलने वाला है, जिसमें प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 से 20 झांकियां शामिल होगी और इसी के साथ नगर में चल समारोह गणेश जी की प्रतिमा से सजी ट्राली यहां पर निकाली जाएगी।
लगभग 3 बड़े अखाड़े इस जुलूस में शामिल होकर नगर व आसपास के लोगों को वर्षों पुरानी जुलूस की परंपराओं की याद ताजा कराएंगे। इस बार भी नगर में लगभग 6 से 7 बड़ी झिलमिलाती झांकियां समितियों के द्वारा बनाई गई है व बाहर से आमंत्रित की गई है। वही तीन बड़े अखाडे इस जुलूस में चार चांद लगाएंगे। नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि नगर में पिछले कई वर्षों से गणेश विसर्जन का ऐतिहासिक जुलूस सफलतापूर्वक निकाला जा रहा है। इस बार हम फिर से जुलूस को भव्यता देते हुए नगर में भगवान गणेश का विसर्जन जुलूस निकालने जा रहे हैं, जिसमें प्रथम झांकियों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार नगर परिषद की ओर से दिया जाएगा। वहीं अखाड़े को एव गणेश प्रतिमाओं की झांकियों समेत समस्त झांकियों को नगर परिषद की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। नगर परिषद अपने मंच से सभी झांकियों को पुरस्कृत करेगा।
आयोजन को सफल बनाने की अपील नगर परिषद अध्यक्ष श्री जोशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, नगर परिषद सीएमओ सविता सोनी, पार्षद सीमा दीपक जायसवाल, गुलाब बाई छोटू लोधी, मनीष यादव, सचिन यादव, वंदना धर्मेंद्र ठाकुर, सुरेश मालवीय, आरती संदीप चावड़ा, शारदा बाई रमेशचंद्र डोडिया, सीमा राजेंद्र यादव, गुलरेज मदनी, शबनम अफजल मंसूरी, अबरार गांधी, कमला बाई भादरसिंह भाटिया ने की है।




