देवासस्वास्थ्य

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत अनिक मिल्क प्रोडक्ट और अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी में की कार्रवाई

Share

अनिक मिल्क प्रोडक्ट से गाय के घी, बटर के सैंपल लिए एवं 2 हजार किलोग्राम गाय का बटर किया जब्त

देवास। तहसीलदार पूनम तोमर तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ के तहत अनिक मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड ग्राम बिलावली देवास एवं अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी ग्राम राबड़िया में कार्रवाई की। इसमें अनिक मिल्क प्रोडक्ट से गाय के घी, गाय का बटर, प्‍लेन बटर के सैंपल लिए गए एवं 2 हजार किलोग्राम गाय का बटर जब्त करने की कार्रवाई की गई। अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी से गाय का घी एवं घी का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया। सभी नमूने जांच के लिए राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जिले में इस प्रकार की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button