देवास

पर्यावरण संरक्षण के लिए गणतंत्र दिवस पर किया पौधारोपण

Share

 

देवास। गणतंत्र दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल द्वारा रेल्वे सुरक्षा बल परिसर, वरिष्ठ नागरिक संस्था मल्हार मंदिर परिसर, तुकोजीराव स्पोर्ट्स गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर पत्रकार जगत के अतुल बागलीकर, राजेश मालवीय, शेखर कौशल, सिद्धार्थ मोदी, शैलेन्द्र जी, खुमानसिंह बैस के साथ डॉ. डीपी श्रीवास्तव, पीके जैन, हिमांशु ढाली, गंगासिंह सोलंकी, एमडी सिन्हा, शीलनाथ आरस, श्रवण कुमार कानूनगो, केसी नागर उपस्थित थे।

रेल्वे थाना सुरक्षा बल परिसर में थाना प्रमुख निरीक्षक मुकेश कुमार सैनी, उप निरीक्षक संजय मीना, एएसआई प्रह्लाद सिंह, हरिओम शरण शर्मा, राममेहर कुमार, हैड कांस्टेबल जितेंद्र जाट, कय्यूम खान, रईस खान लक्ष्मण बोरासी, कांस्टेबल मुकेशचंद्र मीना, संतोष कुमार, चंपालाल निंगवाल, मुकेश पटेल, गौरव कुमार ने पौधारोपण में भगीदारी निभाई।

तुकोजीराव स्पोर्ट्स गार्डन में डॉक्टर गोविन्दसिंह यादव, आशीष यादव, सुनील ठाकुर, विजय पटेल, मनीष पटेल, मांगीलाल सोलंकी, अम्बाराम जायसवाल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। सबका सहारा सोशल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा पौधारोपण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा सराहना की गई।

Back to top button