देवास

संगठित शक्ति से ही परिवार, समाज और राष्ट्र को बना सकते हैं सशक्त- साधना छापरवाल

Share

 

  • माहेश्वरी महिला मंडल सोनकच्छ का निर्वाचन, साधना छापरवाल अध्यक्ष एवं मंजू जाजू सचिव निर्विरोध निर्वाचित

सोनकच्छ। माहेश्वरी महिला मंडल सोनकच्छ के चुनाव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में एवं पूर्णतः निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षिका रचना झंवर (देवास) की उपस्थिति में पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई। चुनाव को लेकर महिला सदस्यों में विशेष उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

चुनाव के दौरान संगठन के नियमानुसार युवा एवं सक्रिय महिला सदस्यों को महिला मंडल से जोड़ा गया, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व मिलने की अपेक्षा जताई गई। निर्वाचन उपरांत महिला मंडल द्वारा पर्यवेक्षिका रचना झंवर का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना छापरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आने वाले कार्यकाल में महिला मंडल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार निर्माण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा युवतियों के व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं की संगठित शक्ति से ही परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।

नवनिर्वाचित सचिव मंजू जाजू ने भी संगठन की गतिविधियों को नियमित, अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी-

अध्यक्ष – साधना छापरवाल

सचिव – मंजू जाजू

कोषाध्यक्ष – किरण नागौरी

उपाध्यक्ष – रेखा चांडक

संगठन मंत्री – अनिता दरक

प्रचार प्रसार मंत्री – कोमल चांडक

सहसचिव – ममता राठी

संस्कृतिक सचिव – सीमा राठी

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा संगठन की आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महिला मंडल की सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नया नेतृत्व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

सभी नवनियुक्त निर्वाचित पदाधिकारी को पूर्व अध्यक्ष सीता देवी दरक , प्रमिला जाजू , अरुणा भूतड़ा, उषा मुंदड़ा, अरुणा लाठी, स्नेहलता दरक, पुष्पा लाठी, तुलसादेवी जाजू, राजकुमारी चांडक, मनोरमा जाजू, उषा बजाज, निर्मला सोखिया, इंदरा चांडक, शोभा भूतड़ा, पुष्पा राठी, निर्मला झंवर, शोभा बजाज, संतोष जाजू, रतनदेवी छापरवाल, मधु बजाज, गीता जाजू, शोभा दरक, रमा जाजू, सुनीला भूतड़ा, उमा नागोरी, अनीता मुंदड़ा, माधुरी खंडेलवाल, मनीषा लाठी, रीना बजाज, मधुबाला राठी, कविता जाजू, शशि माहेश्वरी बीसाखेड़ी, नीता चितलांगिया, किरण छापरवाल, मीना राठी, अलका छापरवाल, रूपाली दरक, चंद्रकांता माहेश्वरी, मीना दरक, ज्योति चांडक, चंचल छापरवाल, उमा जाजू, हेमा राठी, प्रीति मंडोवरा, रचना छापरवाल, ज्योति राठी, कविता चांडक, मीनाक्षी जाजू, एकता दरक, रीटा परतानी, चांदनी जाजू, माधुरी राठी, नेहा माहेश्वरी, प्रिया काबरा एवं निधि लाठी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Back to top button