धर्म-अध्यात्म

मां शारदे की भक्ति में रंगा पत्रकार वाटिका परिसर, उत्साह से मना बसंतोत्सव

Share

 

देवास। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पत्रकार वाटिका स्थित मां सरस्वती मंदिर में आयोजित बसंतोत्सव पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया।

देवास के एकमात्र सार्वजनिक सरस्वती मंदिर में हुए इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और श्रद्धालुओं ने मां शारदे की आराधना कर ज्ञान-समृद्धि की कामना की। पत्रकार वाटिका स्थित मां सरस्वती मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर बसंतोत्सव पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पंडित नीलेश शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती का विधिवत अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात ज्ञान, गुण, विवेक और समृद्धि की कामना के साथ मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं।

इस अवसर पर देवास नगर निगम आयुक्त सहित शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। महाआरती में अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और मां शारदे की स्तुति की। महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बसंतोत्सव के इस विशेष अवसर पर पत्रकार वाटिका एवं मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया।

Back to top button