राजनीति
मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहनजी से भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने की सौजन्य मुलाकात

चापड़ा। हिंदू सम्मेलन के तहत चापड़ा पहुंचे मालवा प्रांत के प्रांत प्रचारक राजमोहनजी से भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने राजमोहनजी को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर राजमोहनजी ने हिंदू सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को एक दिशा और ऊर्जा मिलती है।
मुलाकात के दौरान भाजपा नेता महेंद्र यादव, किशोर यादव, ईश्वर प्रजापत, कपिल यादव, सुदीप पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




