देवास

नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया

Share

– जनता के लिए नगर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ व शुद्ध उपलब्ध हो- अध्यक्ष जोशी

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी व उपाध्यक्ष जयसिंह राणा ने जलप्रदाय दरोगा रूपसिंह मालवीय के साथ नगर में वितरित किए जाने वाली पेयजल व्यवस्था हेतु जलस्रोतों व पानी टंकियों, उनसे जुड़ी पाइपलाइनों और विद्युत आपूर्ति स्थलों का निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण इंदौर के भागीरथपुरा में घटित घटना को देखते हुए किया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी पेयजल पाइपलाइन दूषित जल या अन्य असुरक्षित स्रोतों के संपर्क में न हो। जहां संभावित जोखिम पाए गए, वहां तत्काल सुधार और आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए गए। नगर परिषद व प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जल की गुणवत्ता और नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

नगर परिषद अध्यक्ष जौशी ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सर्वाेपरि है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पानी के रंग, गंध या स्वाद में बदलाव, या पाइपलाइन में लीकेज जैसी कोई भी असामान्य स्थिति दिखाई दे, तो तुरंत नगर परिषद को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। वही नगर के लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग अपने-अपने नलों में टोटियां लगाकर रखें जिससे नलों के माध्यम से गंदा पानी पाइप लाइन में न जाए।

Amaltas hospital dewas

Back to top button