स्वास्थ्य का महाकुंभ: अमलतास अस्पताल में 10 जनवरी से साल का सबसे बड़ा ‘सर्व रोग निदान शिविर’

देवास। क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा वर्ष 2026 का प्रथम और सबसे बड़ा ‘सर्व रोग निदान शिविर’ आयोजित किया जा रहा है।
यह महाशिविर 10 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें सुपर स्पेशलिटी के प्रख्यात विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। गंभीर रोग, हृदय रोग, किडनी रोग, कैंसर रोग, मस्तिष्क रोग, मूत्र एवं पथरी रोग, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी आदि का निशुल्क परामर्श एवं मुख्य जांच, खून और पेशाब की जांच, शुगर जांच, सोनोग्राफी, एक्सरे और ईसीजी, आंखों की जांच और बच्चों के लिए विशेष परामर्श, महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग (विशेष जांच) आदि निशुल्क की जाएगी।
अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन ने बताया कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले उन लोगों तक पहुंचना है, जो आर्थिक तंगी या आवागमन की कमी के कारण बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। अमलतास का पूरा स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टर जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं।




