क्राइम

चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share

 

मकर संक्रांति से पहले सोनकच्छ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवास। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोनकच्छ पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। देवास पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चाइनीज मांझा बेचने और भंडारण में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चाइनीज मांझे के गट्ठे जप्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में यह प्रभावी कार्रवाई की गई।

दो स्थानों पर दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में थाना सोनकच्छ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चुड़ी बाखल, सोनकच्छ क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक दुकान से चाइनीज मांझे के गट्ठे जप्त किए और महिला को गिरफ्तार किया व धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सावेंर, खेडापति हनुमान मंदिर के पास स्थित एक दुकान में चाइनीज मांझा छिपाकर रखा गया है। दबिश के दौरान पुलिस ने दुकान में कचरे के कार्टन के भीतर छिपाए गए चाइनीज मांझे के गट्ठे बरामद किए और पंकज जाट (19 वर्ष) निवासी ग्राम सावेंर को गिरफ्तार किया।

पुलिस का सख्त संदेश-
सोनकच्छ पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि मकर संक्रांति पर्व पर जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने या उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सराहनीय भूमिका-
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर, उनि हिमांशु पाण्डेय, प्रआर कुलदीप सिंह, आर श्यामबिहारी, लक्ष्मण, सुनील, देवेंद्र, राजकुमार, रवि, मआर मोना एवं नेहा की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button