धर्म-अध्यात्म

मनोकामना पूर्ण होने पर करवाया रुद्राभिषेक

Share

 

– भोमियाजी हनुमानजी का किया आकर्षक श्रृंगार

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र के प्रसिद्ध मनकामनेश्वर भोमियाजी मंदिर पर शनिवार को माघ पूर्णिमा पावन पर्व पर रुद्राभिषेक हुआ। अभिषेक इंदौर से नंदकिशोर लाहोटी धर्मपत्नी मधु लाहोटी के परिवार ने करवाया।

अभिषेक के दौरान मनकामनेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पूर्व देवी स्थापना के लिए केल के पत्ते पर प्रतीक रूप से देवी स्थापना कर देवी को आमंत्रित किया गया। इसके बाद विधि-विधान से हनुमानजी का अभिषेक किया गया। श्रद्धालु नंदकिशोर लाहोटी ने बताया, कि पूरी होने व क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे इसकी कामना के साथ अभिषेक किया।

अभिषेककर्ता यज्ञ आचार्य पं. मुकेश शर्मा व विद्याधर वैष्णव ने बताया की माघपूर्णिमा पर मनकामनेश्वर हनुमानजी सरकार का पंचामृत पूजन व रुद्राभिषेक करना फलदायी माना जाता है। वर्तमान में नर्मदा के जल से अभिषेक करना सार्थक रहता है और भोमियाजी मनकामेश्वर मंदिर पर हमेशा नर्मदा के जल से ही अभिषेक किया जाता है। जब तक जल बहकर समीप राजगढ़ की नदी में भेरूजी महाराज तक पहुंचा, तब तक अभिषेक किया गया। यह परंपरा कई वर्षों से जारी है। आरती के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर इंदौर, बेहरी, बागली, चापड़ा, मोखापिपलिया, हाटपिपलिया के कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Back to top button