देवास

बीएलओ के साथ असामाजिक तत्व ने की मारपीट, कार्रवाई की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Share

टोंकखुर्द। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 20 रानायल गाडरी के बीएलओ भगवानसिंह वर्मा के साथ गांव के ही एक असामाजिक तत्व द्वारा सिर्फ इसलिए मारपीट व अभद्रता की गई कि तुम एसआईआर/निर्वाचन का कार्य क्यों करते हो।

यह कृत्य शासकीय कार्य में बाधा व निर्वाचन आयोग को चेलेंज है। इसके खिलाफ राज्य कर्मचारी संघ टोंकखुर्द के अध्यक्ष रणधीर सिंह खिंची के नेतृत्व में ज्ञापन SDM संजीव सक्सेना को सौंपा गया। ज्ञापन में सभी बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ अन्य कर्मचारियों द्वारा आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस पर sdm द्वारा सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। ज्ञापन का वाचन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रणधीर सिंह खिंची द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीआरसी सुनील कुमावत, एनओपीएस जिलाध्यक्ष हजारीलाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह सेंगर, आजाद अध्यापक संघ ब्लॉक अध्यक्ष संतोष जोशी, अंशुल सोनी, रामलखन चौहान, मोहनसिंह मण्डलोई, दिनेश व्यास, मनीष बिलावलिया, राजेश वर्मा, सत्यनारायण पटेल, मनोज शिवहरे, राधेश्याम पटेल, मेहरबान मालवीय, गौतम वैष्णव, अश्विन नायक सहित कई बीएलओ उपस्थित थे।

Back to top button