अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का कड़ा प्रहार

खातेगांव-नेमावर क्षेत्र में संयुक्त दबिश, 12 प्रकरण दर्ज
देवास। जिले में अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास की टीम ने बुधवार को खातेगांव-नेमावर क्षेत्र में बड़ी संयुक्त दबिश देकर अवैध मदिरा संग्रहण व विक्रय करने वालों पर करारा वार किया।

संयुक्त टीम ने खातेगांव क्षेत्र के हरिजन मोहल्ला, ग्राम सिरालिया, नेमावर के सिकलीगर मोहल्ला सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन सर्चिंग की। कार्रवाई के दौरान 85 लीटर हाथ भट्टी निर्मित मदिरा तथा 1900 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख 7 हजार रुपये बताया गया है।

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री नीलेश पंवार एवं श्री दिनेश भार्गव के नेतृत्व में की गई। टीम में खातेगांव उपनिरीक्षक पूजा गेहलोत, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, कैलाश जामोद, मुख्य आरक्षक राजाराम व दीपक धुरिया सहित आबकारी आरक्षक शंकरलाल परते, विकास, निहाल, निकिता परमार, राजेश जोशी, विकास गौतम, अरविंद जिनवाल तथा सैनिक संतोष कटारे, अनिल चौहान व अनिल अकोड़िया शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।




