देवास

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अग्निवीर साक्षी नागर का किया सम्मान

Share

 

अगर संकल्प मजबूत है तो हर लक्ष्य संभव- शशिकला ठाकुर

देशसेवा, अनुशासन और मेहनत को जीवन का लक्ष्य बनाएं युवा- लाखनसिंह देवड़ा

देवास। आज साक्षी नागर जैसी बेटियां यह साबित कर रही हैं कि यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। समाज को बेटियों के सपनों को पूरा करने के लिए हर कदम पर साथ खड़ा होना चाहिए।

यह उद्गार शशिकला ठाकुर ने मदर्सलैब स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में तुमड़ावदा निवासी लाखनसिंह देवड़ा के सानिध्य में आयोजित किया, जिसमें देवास जिले की प्रथम महिला अग्निवीर चयनित साक्षी नागर का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में लाखनसिंह देवड़ा (तुमड़ावदा) ने कहा कि साक्षी नागर जैसी बहिन-बेटियां समाज की दिशा बदलने का कार्य कर रही हैं। अग्निवीर के रूप में उनका चयन देवास जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने युवाओं से देशसेवा, अनुशासन और मेहनत को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर चर्चित पुष्पा भाव भी शामिल हुईं। राजपूत समाज के सर्व संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में साक्षी नागर का पुष्पमालाओं एवं सम्मान प्रतीकों से अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने साक्षी को जिले, समाज और देश का गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष किशोर सिंह देवड़ा, वैभव क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ के जिला अध्यक्ष समंदर सिंह राजपूत, हटेसिंह दरबार, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष तूफान सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के लाखन सिंह (जय हिंद एकेडमी), शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रवक्ता उदय सिंह, गुणपाल सिंह, सौदान सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील ठाकुर, नरेंद्र सिंह पालखंदा, मनोहरसिंह देवड़ा, शिवसेना जिला अध्यक्ष कमलसिंह देवड़ा, इंदौर चोइथराम मंडी व्यापारी संघ के सदस्य पाटिल जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर लाखनसिंह देवड़ा का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। शशिकला ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

Back to top button