सनातन धर्म को मजबूत करने में जुटे राष्ट्रीय हिंदू संगठन परिवार के लाड़सिंह ठाकुर

– जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, एकता और संगठन शक्ति का दिया संदेश
इंदौर। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के इंदौर जिलाध्यक्ष लाड़सिंह ठाकुर पिछले कई वर्षों से सनातन धर्म के उत्थान और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए लगातार सक्रिय हैं। वे समाज में एकता, जागरूकता और संस्कारों को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष लाड़सिंह ठाकुर सनातन धर्म की मजबूती और हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि समाज की शक्ति उसकी एकता में ही निहित है। यदि समाज आपसी भेदभाव में बंटा रहेगा, तो इसका नुकसान आने वाली पीढ़ियों को उठाना पड़ सकता है।

श्री ठाकुर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सम्मेलन, बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। उनके प्रयासों से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और युवाओं में भी जागरूकता बढ़ रही है।
शनिवार को जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर का जन्मदिवस संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केदार पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री ठाकुर के सनातन धर्म के लिए किए जा रहे कार्यों की खुलकर सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष केदार पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि यह समय जागरण का है। हिंदू समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। जब हम एकजुट होंगे, तभी स्वयं के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में भी सार्थक योगदान दे सकेंगे। उन्होंने लाड़सिंह ठाकुर को सनातन धर्म का प्रहरी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ता समाज के लिए प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर संगठन के लखन ठाकुर, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश, मुन्ना पहलवान, श्याम चौधरी असरावद, गणेशजी, राजेशजी, डॉ. अजय सिंह, सचिन मुकाती, त्रिलोक राठौर, दीपक गुर्जर, आशीष गुर्जर, मनीष यादव, धीरज राजपूत, तन्नु शर्मा बजरंगी, सागर यादव पहलवान ने जिलाध्यक्ष को पुष्पमालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और सामाजिक एकता को लेकर सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय हिंदू संगठन इंदौर जिले में और अधिक मजबूती के साथ समाजहित के कार्य करता रहेगा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन-
– श्री ठाकुर ने जन्मदिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद के साथ की व इसके बाद शनि मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
– राष्ट्रीय हिंदू संगठन परिवार (RHS) व इष्ट मित्रों के साथ MY हॉस्पिटल में मरीजों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए
– गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया
– गौशाला के लिए 5100 रु. की दान राशि प्रदान की।
– संगठन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।



