प्रशासनिक

शासकीय स्कूल में ताला लगाने व धमकाने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Share

देवास। जिले के उदयनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलीपुरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय भिलालापुरा में वि‌द्यालय भवन व परिसर पर ताला लगाकर अवैध कब्जा कर शासकीय कार्य में बाधा डालने, भवन के परिसर में स्कूल के बच्चों को पढ़ाने से रोकने व शिक्षिका को धमकाने वाले आरोपियों के विरुद्ध उदयनगर नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में उल्लेख है कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई है कि शा.प्रा.वि. भिलालापुरा के विद्यालय भवन में नागरिया पिता चैना, भारत पिता लालसिंह द्वारा वि‌द्यालय भवन व परिसर पर ताला लगाकर अवैध कब्जा कर शासकीय कार्य में बाधा डाली जा रही है। इनके द्वारा 16 अप्रैल 2025 को विद्यालय भवन में ताला लगा दिया था, तत्पश्चात 23 जुलाई 2025 को तत्कालीन तहसीलदार व बीआरसी बागली आदि की उपस्थिति में ताला खुलवाया गया था। इनके द्वारा पुनः 16 नवंबर को विद्यालय भवन में ताला लगा दिया गया। जिससे शिक्षण कार्य बाधित रहा। 26 नवंबर को तहसीलदार व राजस्व अमले, थाना प्रभारी उदयनगर व पुलिस बल, बीआरसी बागली व अन्य शिक्षकगणों की उपस्थिति में पुनः ताला तोड़कर कब्जा लिया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। कार्रवाई के पश्चात जब विद्यालय भवन में शिक्षण कार्य जारी था व शासकीय शिक्षिका बसंती पंवार ड्यूटी पर थी, तब विद्यालय भवन में आकर शिक्षिका बंसती पंवार को विद्यालय भवन के परिसर में स्कूल के बच्चो को पढ़ाने से रोका गया। अगले दिन से विद्यालय परिसर में पैर न रखना बोलकर धमकाया गया व जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 132,351 (3) बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Back to top button