राजनीति

भाजपा प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े 20 नवंबर को देवास में

Share

 

देवास। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं सांसद लता वानखेड़े 20 नवंबर को देवास पधारेंगी। उनका आगमन प्रातः 10:30 बजे प्रस्तावित है।

वे एसआइआर को लेकर भाजपा जिला बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने जानकारी देते हुए बताया, कि समस्त अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। यह बैठक संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

 

Back to top button