Uncategorized

एडवोकेट सुरेश चौधरी विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव नियुक्त

Share


देवास। मप्र कांग्रेस कमेटी विधि, मानव अधिकार एवं सूचना के अधिकार विभाग में मप्र कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बब्बर ने एडवोकेट सुरेश चौधरी को प्रदेश कांग्रेस समिति विधि, मानव अधिकार एवं सूचना का अधिकार विभाग में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया। श्री चौधरी की नियुक्ति पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, अकरम शेख, वकार अहमद नकवी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। यह जानकारी संगठन उपाध्यक्ष एडवोकेट देवनारायण कनासिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button