देवास

कुंवर लाखन सिंह देवड़ा बने जिला महासचिव

Share

 

देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिकरवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया तथा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा पवार की सहमति से कुंवर लाखन सिंह देवड़ा को देवास जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।

यह नियुक्ति देवास कार्यकारिणी के जिला संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोलंकी एवं जिला महामंत्री गुणपाल सिंह की अनुशंसा पर की गई है। इस अवसर पर लाखनसिंह देवड़ा ने कहा, कि अखिल महासभा ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। समाज की एकता, संगठन की मजबूती के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।

Back to top button