शिक्षा

विधायक ने किया सांदीपनि विद्यालय निर्माण कार्य का निरीक्षण

Share

 

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बागली आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित बागली नगर आगमन के पूर्व रविवार को विधायक मुरली भंवरा ने निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय भवन और प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, स्थल की व्यवस्थाओं और आयोजन की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक भंवरा ने अधिकारियों से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन अवसर पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जानकारी ली और आवश्यक सुधार एवं निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारती, सहायक संचालक (शिक्षा) शिवनंदन प्रजापति, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन.पी. सिंह, प्राचार्य सोनिया वर्मा, प्राचार्य प्रकाश चंद्र डाबी (कामतखेड़ा), सीएससी जनशिक्षा केंद्र बालक बागली के बी. योगेश तिवारी, सहित विद्यालय प्राचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण समारोह 14 मई को संपन्न होगा। इस संबंध में विधायक ने आयोजन समिति से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के पश्चात विधायक ने सभा स्थल का भी भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button