राजनीति

कांग्रेस सेवा दल की सद्भावना संकल्प यात्रा 12 अक्टूबर को

Share

 

देवास। जिला सेवा दल के अध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार ने बताया कि प्रति कांग्रेस सेवा दल की सद्भावना संकल्प यात्रा 12 अक्टूबर को स्थानीय शिवाजी पार्क मीना बाजार से सुबह 11:30 बजे प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सयाजी द्वार स्थित मल्हार स्मृति मंदिर में पहुंचेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अपना मार्गदर्शन देंगे। यात्रा में प्रमुख रूप से सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, राजकुमारी रघुवंशी, यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, देवास जिला कांग्रेस के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शेरा, सदाशिव यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार, शहर सेवादल के अध्यक्ष राधाकिशन सोलंकी, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गुलाबसिंह ठाकुर ने सेवा दल की सद्भावना यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button