सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गांधीजी के सपनों को साकार करें- श्री ठाकुर

देवास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. आरपी झाला के नेतृत्व एवं प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में भोपाल चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा, कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गांधीजी के सपनों को साकार करें। गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। इस अवसर प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. आरपी झाला, जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, बाजीराव पाटोले, सुनील चौहान, डॉ. सादिक बसीर शेख, तूफानसिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह, बाबूलाल चौहान, संतोष लोहाना, जीवनसिंह राजपूत, सलमान सदर, सूरज राठौड़, शकील शेख, सादिक पेंटर, कन्हैयालाल दांगी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।



