खेत-खलियान

जन साहस संस्था ने किसान रथ के माध्यम से किसानों को किया जागरूक

Share

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। जन साहस संस्था द्वारा भूमि किसान सहायता रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उदयनगर तहसील की ग्राम पंचायत हीरापुरा के ग्राम मेंहदीखेड़ा में ग्रामीण महिला/पुरुष एवं किसानों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण पुरुष और महिला किसानों को भूमि से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं जैसे बी-1, खसरा, नक्शा, पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटमेंट, पीएम सम्मान निधि केवाईसी, फसल बीमा योजना आदि की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आवेदनों की प्रतिलिपि भी निशुल्क प्रदान की गई। सरपंच मोहन बामनिया, मंत्री सुरेश परमार, जन साहस संस्था के कार्यकर्ता संदीप चौहान, जनसाथी सारिका कर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button