किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम रखी गई मांगें, बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता रहे उपस्थित
देवास। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत जिला देवास तहसील बरोठा द्वारा आज किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित किया गया था।

इस अवसर पर किसान संघ के संभागीय सह मंत्री बहादुरसिंह राजपूत, जिला मंत्री शेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र बापू, तहसील अध्यक्ष ईश्वर पटेल, तहसील मंत्री ब्रजेश नागर, तहसील उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, तहसील सहमंत्री जगदीशचंद्र मीणा, तहसील कार्यकारिणी सदस्य राकेश चौधरी, संतोष मीणा, सदानंद चावड़ा, राहुल मंडलोई सहित बड़ी संख्या में किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन में किसानों ने मांग रखी कि खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। फसल बीमा राशि शीघ्र वितरण जैसी महत्वपूर्ण मांगें उठाई।
किसान नेताओं ने कहा कि आज किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मौसम की मार, कीट-रोगों का प्रकोप और बढ़ती लागत के बीच किसान को राहत देने की आवश्यकता है। यदि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं देती तो आने वाले समय में किसान आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उपस्थित किसान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हित में संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा।




