देश भक्ति और जनसेवा ही हमारा ध्येय हो और यही हमारा कर्तव्य है- श्री ठाकुर

ऑपरेशन सिंदूर की टीम में शामिल थे मेजर आरिफ खान
देवास। भारतीय थल सेना में 29 वर्ष सेवा पूर्ण कर गृह नगर लौटे सुबेदार मेज़र आरिफ खान का आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शाल, श्रीफल पुष्पमाला से स्वागत किया।
श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ड्रोन को हवा में मार गिराने वाली टीम में शामिल मेजर आरिफ खान धन्यवाद के पात्र हैं। हम सुकून में हैं क्योंकि वहां पर हमारे देश के ऐसे सपूत जो दिन-रात सुरक्षा में डटे रहते हैं। देश के नौजवानों में देशप्रेम, देश सेवा की भावनाओं को ऐसे ही सच्चे सपूत जागृत करते हैं। जिसमें देश भक्ति, देश प्रेम की भावना हिलोरे मार रही हो वही इस माटी का सच्चा सपूत होता है। हम सभी का देश भक्ति और जन सेवा ही ध्येय हो और यही हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ आरपी झाला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग सलमान सदर, जिला सह सचिव दीपक मालवीय, सुनिल चौहान, सादिक खान पेंटर, बाबूलाल चौहान, वकील सूरज राठोड़, कन्हैयालाल दांगी आदि ने पुष्पमाला से स्वागत किया। उक्त जानकारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग सलमान सदर ने दी।





