सोनकच्छ में संयुक्त जांच: तौल कांटों में सत्यापन नहीं होने से दर्ज किए दो प्रकरण

देवास। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को सोनकच्छ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नापतौल से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियां पकड़ते हुए दो प्रकरण दर्ज किए।
अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि एक तौल कांटे में सत्यापन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। इस पर मध्यप्रदेश विधिक माप विज्ञान नियम 2011 के नियम 13(6) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसी तरह, दूसरे तौल कांटे में भी सत्यापन नहीं पाया गया, जिस पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24/33 के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और बाजार में पारदर्शिता बनाए रखना है।
नापतौल निरीक्षक श्याम दुबे ने कहा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार तौल कांटो और अन्य नापतौल उपकरणों की जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है, कि वे अपने तौल कांटों का समय-समय पर सत्यापन अवश्य करवाएं और निर्धारित नियमों का पालन करें।
इस संयुक्त जांच अभियान से क्षेत्र के व्यापारियों में भी सतर्कता का माहौल बना है।





