खेत-खलियान
भारतीय किसान संघ ने मनाया भगवान बलराम का जन्मोत्सव

देवास। भारतीय किसान संघ बरोठा तहसील (जिला देवास, मालवा प्रांत) की ओर से श्रीराम मंदिर परिसर में भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संभाग सह मंत्री बहादुर सिंह राजपूत ने भगवान बलराम जी के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बलराम जी का जीवन पराक्रम, धर्म और भाईचारे की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र बापू, तहसील मंत्री ब्रजेश नागर, तहसील सह मंत्री जगदीश मीणा, तहसील सदस्य सदानंद चावड़ा, बरोठा नगर कार्यकारिणी से नन्द किशोर फौजी, सुरेश फौजी, अनोप नागर, अनोप जागीदार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



