Uncategorized

क्षिप्रेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरतालिका तीज

Share

 

भजन-कीर्तन और जागरण से गूंजा मंदिर परिसर

क्षिप्रा (राजेश बराना)। ग्राम क्षिप्रा सुकल्या स्थित सिल्वर पाम कॉलोनी की महिलाओं द्वारा क्षिप्रेश्वर महादेव मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ हरतालिका तीज पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ दिनभर व्रत रखकर रात्रि में पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और सामूहिक जागरण का आयोजन किया।

भजन-कीर्तन और पूजन से सजी रात

मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए महादेव का स्मरण किया और मंदिर परिसर भक्ति संगीत से गूंज उठा। महिला मंडल ने पंडितजी के सानिध्य में पूजन-अर्चना कर महादेव से परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामनाएं कीं।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। प्रमुख रूप से सुनीता पाटिल, मिशिका, सोना, राधा, सावित्री, शिवानी पाटिल, रुक्मणि सहित अन्य सभी महिलाएं एकत्रित होकर पूजा-अर्चना और आरती में सम्मिलित हुईं। महिलाओं ने विधिविधान से व्रत कथा का श्रवण कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की।

Back to top button